डेस्क टाप पर ‘यदा कदा’ के बजाय जापानी भाषा की दूसरी वेबसाइट दिखाई दे रही थी, मोबाइल पर ब्लैंक नजर आ रहा था
रायपुर, 28 अगस्त। वाय के न्यूज। YadaKada.in की वेबसाइट में 27 अगस्त को तकनीकी सुरक्षा संबंधी समस्या सामने आई। वेबसाइट खोलने पर कुछ समय के लिए YadaKada के समाचारों के बजाय जापानी भाषा की दूसरी वेबसाइट जैसी सामग्री दिखाई दे रही थी। बाद में वेबसाइट को रिकवर कर लिया गया।
डेवलपर के अनुसार वेबसाइट में अनधिकृत रूप से बदलाव हुआ था। उपलब्ध बैकअप की मदद से वेबसाइट को दोबारा चालू किया गया है। फिलहाल YadaKada.in पर पोर्टल की सामान्य सामग्री और पुराने समाचार दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि रिकवरी के बाद 23 अगस्त 2026 के बाद प्रकाशित खबरें फिलहाल वेबसाइट पर दिखाई नहीं दे रही हैं। 24 से 27 अगस्त के बीच प्रकाशित समाचारों को वापस उपलब्ध कराने के लिए बैकअप और सर्वर रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
वेबसाइट की तकनीकी समस्या के संबंध में Hostinger और GoDaddy को भी सूचना दी गई है। तकनीकी जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वेबसाइट में अनधिकृत बदलाव किस स्तर पर हुआ और 23 अगस्त के बाद की सामग्री को किस तरह बहाल किया जा सकता है। वेबसाइट के नियमित संचालन और शेष समाचार सामग्री की बहाली की प्रक्रिया जारी है।
