विश्वकर्मा कुल गीत का यू-ट्यूब पर लोकार्पण

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ने किया रचनात्मक प्रयास; कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

रायपुर, 10 सितंबर। वाय के न्यूज़।

रायपुर के पुराना आरडीए ऑफिस स्थित छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के कार्यालय में बुधवार को डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित ‘विश्वकर्मा कुल गीत’ का यू-ट्यूब पर लोकार्पण किया गया। गीत का लोकार्पण सुबह 11.30 बजे किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा मुख्य अतिथि रहे। छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने अध्यक्षता की, जबकि विश्वकर्मा समाज के संरक्षक सीताराम विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।

भगवान विश्वकर्मा की महिमा को गीत में रखा

कार्यक्रम में प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा की महिमा को रेखांकित करने वाला यह कुल गीत प्रभावशाली है और लंबे समय तक याद किया जाएगा।

आर.एस. विश्वकर्मा ने गीत और उसकी प्रस्तुति को अद्वितीय बताया। सीताराम विश्वकर्मा ने कहा कि समाज को ऐसे गीत की आवश्यकता थी, जिसे डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ने रचना के माध्यम से पूरा किया है।

गीतकार ने मानव जाति को समर्पित किया गीत

डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ने कहा कि यह गीत केवल विश्वकर्मा समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने इसे पूरी मानव जाति को समर्पित किया है।

विश्वकर्मा समाज बढ़ईपारा के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कुलगीत के व्यापक प्रचार-प्रसार का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन समाज के लिए गौरव का दिन है।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन नंदकुमार पांचाल ने किया। कुलगीत के गायक राहुल परमार, निर्माता मयंक विश्वकर्मा, कृष्णा परमार, रामेश्वर शर्मा, परसराम विश्वकर्मा, किशन लाल विश्वकर्मा, आर.आर. विश्वकर्मा, पुन्नी विश्वकर्मा और शारदा पांचाल मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के सचिव रमाकांत मिश्रा और अनुसंधान अधिकारी रुकमणी साहू सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

अंत में लोहार समाज के अध्यक्ष परसराम विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर