ओखर गौधाम में तीन दिन में छह पशुओं की मौत, जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

बिलासपुर, 28 अगस्त। वाय के न्यूज। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में तीन दिनों के भीतर छह पशुओं की मौत हुई है। पशु चिकित्सा विभाग की जांच में चार पशुओं की मौत वृद्धावस्था और दो की अन्य कारणों से होने की बात सामने आई है।

मामले की सूचना के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. गोपाल शरण सिंह के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों की टीम ने गौधाम का निरीक्षण किया। टीम ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया और मौके की स्थिति का जायजा लेकर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा।

बारिश के बाद हुआ जलभराव

जांच रिपोर्ट के अनुसार, हाल में हुई अत्यधिक बारिश के कारण गौधाम परिसर में जलभराव की स्थिति बनी थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि 21 अगस्त को पशुओं को गौधाम में विस्थापित किया गया था। फिलहाल ग्राम पंचायत ओखर के करीब 300 पशु वहां मौजूद हैं।

300 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के निर्देश

पशुओं की सुरक्षा को देखते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच की सहमति से सभी 300 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। पशुओं को चराई के लिए बाहर ले जाने के लिए भी कहा गया है। जिला प्रशासन की ओर से पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी जारी रखने की बात कही गई है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर