छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री होगी ‘हनुमान अंश’

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म देखने के बाद की घोषणा; राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी सपरिवार रहे मौजूद

रायपुर, 10 सितंबर। वाय के न्यूज़।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में सपरिवार यह फिल्म देखी। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे।

मंत्रिपरिषद के सदस्यों तथा विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्षों ने भी फिल्म देखी।

नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली फिल्में नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और मूल्यों से जोड़ने का माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की संत परंपरा ने समाज को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। नीम करौली बाबा का जीवन भी मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है।

फिल्म की टीम की सराहना

मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि विचार, संस्कार और प्रेरणा को समाज तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी है।

‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा तथा सेवा और भक्ति के संदेश पर आधारित फिल्म है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर