5000 शिक्षक भर्ती: पीवीटीजी अभ्यर्थियों को डी.एड. और टीईटी में शिथिलता, केदार कश्यप ने दी जानकारी

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 05 अगस्त 2026, वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक पद के लिए पीवीटीजी अभ्यर्थियों को डी.एड. एवं टीईटी की पात्रता में शिथिलता प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रशासनिक सहमति दे दी है।

इस संबंध में वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 5000 शिक्षक भर्ती में पीवीटीजी वर्ग के अभ्यर्थियों को डी.एड. एवं टीईटी में शिथिलता देने का निर्णय जनजातीय युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खोलेगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

स्कूल शिक्षा विभाग के 3 अगस्त 2026 के आधिकारिक पत्र के अनुसार, लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर शासन ने पीवीटीजी वर्ग के सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों को डी.एड. एवं टीईटी में छूट देते हुए सीजी व्यापम के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रशासनिक सहमति प्रदान की है। इससे विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के युवाओं के लिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का रास्ता आसान होगा।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर