रायपुर में तीन स्थानीय अवकाश घोषित

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

15 सितंबर को नुआखाई, 19 अक्टूबर को महाअष्टमी और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर बंद रहेंगे शासकीय कार्यालय

रायपुर, 10 सितंबर। वाय के न्यूज़।

रायपुर जिले में इस वर्ष तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश के अनुसार ये अवकाश रायपुर जिले और राजधानी शहर स्थित संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होंगे।

नुआखाई पर 15 सितंबर को अवकाश

नुआखाई पर्व के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा।

महाअष्टमी पर 19 अक्टूबर को छुट्टी

महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को अवकाश

दीपावली के दूसरे दिन होने वाली गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश रहेगा।

आदेश के मुताबिक ये तीनों स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर