5 अगस्त को रायगढ़ में होगा सीएसआर सम्मेलन

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

क्षेत्र के विकास में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व की भूमिका पर होगा मंथन, कंपनियों और सामाजिक संस्थाओं को आमंत्रण

रायगढ़, 26 जुलाई 2026। रायगढ़ में 5 अगस्त को “रायगढ़ सीएसआर सम्मेलन 2026” का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का विषय “रायगढ़ क्षेत्र के विकास में सीएसआर की भूमिका” रखा गया है। यह जानकारी इंडिया सीएसआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रुसेन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

रुसेन कुमार ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन होटल श्रेष्ठा, रायगढ़ में होगा। इसमें क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक कंपनियों, सार्वजनिक उपक्रमों, गैर-सरकारी संगठनों, शिक्षाविदों, सामाजिक विकास विशेषज्ञों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन का आयोजन अडानी समूह, जिंदल पावर, जेएसडब्ल्यू समूह, अडानी फाउंडेशन, स्टेम लर्निंग और विजनस्प्रिंग फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है, जहां कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के माध्यम से समावेशी और सतत विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। सम्मेलन का उद्देश्य कंपनियों, गैर-सरकारी संगठनों और विकास क्षेत्र के विशेषज्ञों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि क्षेत्र के विकास से जुड़े अनुभव, नवाचार और समाधान साझा किए जा सकें।

रुसेन कुमार के अनुसार सम्मेलन में शिक्षा, आजीविका, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही इस बात पर भी विचार किया जाएगा कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी, मापनीय और दीर्घकालिक सीएसआर परियोजनाएं कैसे विकसित की जाएं।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में जिंदल पावर, अडानी समूह, जिंदल स्टील, एसईसीएल, वेदांता और बीएस स्पंज आयरन सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत उद्योगों, बैंकों, नाबार्ड, सीएसआर फाउंडेशनों, विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, लायंस क्लब, रोटरी क्लब तथा गैर-सरकारी संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है।

रुसेन कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन क्षेत्र में पहले से संचालित सफल सीएसआर परियोजनाओं को साझा करने, नई संभावनाओं की पहचान करने और कंपनियों व सामाजिक संस्थाओं के बीच बेहतर साझेदारी विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भागीदारी, वक्तव्य और संस्थागत प्रतिनिधित्व के अवसर उपलब्ध हैं। प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, लेकिन सीमित सीटों के कारण पूर्व पंजीयन अनिवार्य होगा। पंजीयन के लिए इच्छुक प्रतिभागी व्हाट्सएप नंबर 99810 99555 पर संपर्क कर सकते हैं। सम्मेलन से संबंधित विस्तृत जानकारी indiacsr.in/raigarh पर उपलब्ध है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर