23 अगस्त को सम्मानित होंगे लहरे

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 21 अगस्त। वाय के न्यूज। साहित्य सृजन संस्थान के पांचवें स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार लक्ष्मीनारायण लहरे ‘साहिल’ को श्रेष्ठ पत्रकार सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाएगा। समारोह 23 अगस्त को रायपुर के वृंदावन सभागार में सुबह 10 बजे शुरू होगा।

संस्थान के अनुसार समारोह में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा। इसके साथ ही साहित्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कोसीर निवासी लहरे पिछले 26-27 वर्षों से साहित्य सृजन और आंचलिक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे अपने गृह ग्राम कोसीर में रहकर पत्रकारिता और साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

साहित्य सृजन संस्थान के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने सम्मान के लिए चयनित लोगों को समारोह में आमंत्रित किया है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर