2% महंगाई राहत की मांग तेज

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

5 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

रायपुर, 27 जुलाई। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ ने राज्य के पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) एरियर सहित प्रदान करने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि महासंघ के लगातार प्रयासों से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच लंबित सहमति एवं लेने-देने की प्रक्रिया समाप्त कराने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अब संगठन का पूरा ध्यान राज्य सरकार से जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत का आदेश एरियर सहित जारी कराने पर केंद्रित है।

उन्होंने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर सभी जिला शाखाएं अपने-अपने जिला मुख्यालयों में एकसाथ ज्ञापन सौंपेंगी। ज्ञापन में केवल एक ही मांग रखी जाएगी कि राज्य के पेंशनरों को जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) एरियर सहित स्वीकृत की जाए।

महासंघ ने अपने सभी जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों और सदस्यों से कार्यक्रम को अनुशासन, एकरूपता और संगठनात्मक गरिमा के साथ सफल बनाने की अपील की है। संगठन का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से राज्य के लाखों पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांग को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर