रायपुर मंडल के 12 स्टेशनों पर 89 नये शेल्टर

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

कुछ और भी स्टेशनों पर काम जारी

यात्रियों को धूप-बारिश से मिल रही है राहत

रायपुर, 27 जुलाई 2026, वाय के न्यूज।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का रायपुर रेल मंडल यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत विभिन्न स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म शेल्टरों का तेजी से निर्माण करा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत अब तक 12 स्टेशनों पर 89 नए प्लेटफॉर्म शेल्टर बनाए जा चुके हैं, जबकि अन्य स्टेशनों पर भी निर्माण कार्य जारी है।

रेलवे के अनुसार, शेल्टर बनने से यात्रियों को ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान धूप, बारिश और प्रतिकूल मौसम से राहत मिलेगी। सबसे अधिक 17 शेल्टर भिलाई पावर हाउस, 12 मंदिर हसौद और 11 भिलाई नगर स्टेशन पर बनाए गए हैं। इसके अलावा सरोना, निपनिया, हथबंद, बिल्हा, मरौदा, बालोद, दल्लीराजहरा, भाटापारा और तिल्दा-नेवरा स्टेशन भी इस कार्य से लाभान्वित हुए हैं।

अमृत भारत योजना से बाहर के स्टेशनों पर भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। देवबलोदा-चरौदा में तीन शेल्टर बन चुके हैं, जबकि भैंसबोड़, सलाईटोला, रिसामा, गुंडरदेही, लाटाबोर, लखौली और राजिम स्टेशनों पर नए शेल्टरों का निर्माण जारी है।

रेल मंडल का कहना है कि अधिक यात्री आवागमन वाले स्टेशनों को प्राथमिकता देकर बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव मिल सके।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर