हरित सावन प्रतियोगिता में बिखरी सावन की अनुपम छटा

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

पूर्णिमा पाण्डेय बनीं सावन सुंदरी

रायपुर,16अगस्त। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के रायपुर महिला प्रकोष्ठ की ओर से ‘हरित सावन प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में सावन की हरियाली, भारतीय संस्कृति और महिलाओं की रचनात्मकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद की राष्ट्रीय सचिव पं. यामिनी शर्मा ने की। प्रदेश संरक्षिका शुभा जी, प्रदेशाध्यक्ष अंजू पाण्डेय सहित संगठन की पदाधिकारी एवं सदस्याएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव के पूजन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। सावन की थीम पर आयोजित रैंप वॉक में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और आकर्षक गेटअप के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सावन के उत्सव का रंग और महिलाओं का उत्साह देखते ही बना।


आयोजन के दौरान संगठन की एक नन्ही सदस्य ने छत्तीसगढ़ का राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ प्रस्तुत किया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

पूर्णिमा पाण्डेय बनीं सावन सुंदरी


सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता में पं.पूर्णिमा पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पं. किरण शर्मा द्वितीय और नूतन तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। बेस्ट गेटअप का पुरस्कार पं. नीलू जी को मिला, जबकि पं. मीना जी ने विशेष सहभागिता दर्ज की।
कार्यक्रम में पं. नंदनी शर्मा की नृत्य प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को भी उपहार भेंट किए गए।
आयोजकों ने कहा कि ‘हरित सावन’ जैसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मंच देने के साथ आपसी सहभागिता और संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हैं।


कार्यक्रम के सफल आयोजन पर परिषद की ओर से सभी पदाधिकारियों, सदस्याओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर