ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को किया गया याद, देशभक्ति गीतों और कविताओं से शहीदों को श्रद्धांजलि
भिलाईनगर 16 अगस्त। वाय के न्यूज। निर्मल ज्ञान मंदिर नेहरू कबीर वाटिका में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में आजादी के बाद देश की स्वतंत्रता के वर्तमान परिदृश्य पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। देशभक्ति गीतों और कविताओं की प्रस्तुति के माध्यम से देश के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में कबीर वाटिका के ट्रस्टीगण, प्रबंध कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें डॉ. हीरालाल साहू, आत्मा राम साहू, शिव कुमार साहू, पी.डी. साहू, डॉ. दीनदयाल साहू, संत राम साहू, परमानंद वर्मा, तिलक वर्मा, अशोक साहू, विनोद साहू, के.पी. साहू, धनंजय साहेब, उमेद साहेब, मंजीद अदब, गौ करण साहू, लक्ष्मी साहू, उर्मिला साहू और प्रेम लता साहू शामिल रहे।
