राजनांदगांव 16अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस कल राजनांदगांव जिले के भोथीपार कला की शासकीय प्राथमिक शाला में भी हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। सुबह शाला परिवार द्वारा देशभक्ति गीतों और प्रेरक नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्राथमिक शाला भवन में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष देवकरण साहू, आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम पटेल राम प्रसाद साहू और उपस्वास्थ्य केंद्र में वरिष्ठ नागरिक जीवन लाल साहू ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने कविताओं के साथ ही देशभक्ति से ओतप्रोत , छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर केंद्रित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने स्नेह राशि भेंट कर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर सत्र 2025-26 की परीक्षा में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले बच्चों में पांचवीं के तिंजल साहू और मीरा साहू, चौथी की पायल साहू और रागिनी साहू,
तीसरी की दिव्यांशी साहू और पूर्णिमा साहू, दूसरी की सांची साहू और त्रिषा साहू और कक्षा पहली के सुभाष साहू और हुजूर दास साहू सम्मिलित हैं।
समारोह को वरिष्ठ नागरिक जीवन लाल साहू , देवकरण साहू, महेश्वर दास साहू, महंत घनश्याम दास साहू, रूप दास साहू, प्रधान पाठक गजाधर साहू और डा. लोकेश श्रीवास ने संबोधित किया।सभी वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम और आज़ादी के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश साहू सहायक शिक्षक ने और आभार प्रदर्शन गजाधर साहू प्रधानपाठक ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मोहित राम साहू, चेतन दास साहू, मूलचंद साहू, विष्णु साहू,गणेश राम कोसरे, डा. लोकेश श्रीवास, नेतराम साहू, डोमेन्द्र साहू,रामाधार साहू, गणेश साहू, छन्नू साहू,चंपा साहू, निर्मला साहू, ममता साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तामेश्वरी ठाकुर , सुनीता साहू, लक्ष्मी साहू, रूमिल भंडारी, ललती साहू,संगीता साहू, जानकी साहू, सेवती साहू,गिरजा साहू,तनूजा साहू, अनिता जोशी,हुमन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
भोथीपार कला के स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
यह समाचार साझा करें
पढ़ने की सुविधा
अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।
अक्षर आकार
