छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

खाली सीटों पर शासकीय और निजी महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे विद्यार्थी

रायपुर, 16 अगस्त। वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में सीटें रिक्त हैं, वहां विद्यार्थी अब 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश ले सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने इसे छात्रहित में लिया गया फैसला बताया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यार्थी विभिन्न व्यावहारिक कारणों से निर्धारित समय में प्रवेश नहीं ले सके थे। तिथि बढ़ाने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब न हो और वह उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

पहले 14 अगस्त तक थी समय-सीमा

उच्च शिक्षा विभाग के पहले आदेश के अनुसार प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी। इसके बाद कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक प्रवेश का प्रावधान था।

समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी प्रदेश के कई महाविद्यालयों में सीटें रिक्त रह गईं। इसके अलावा दूरदराज के क्षेत्रों के कई विद्यार्थी समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। इसे देखते हुए शासन ने प्रवेश की अवधि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है।

मंत्री टंक राम वर्मा ने विद्यार्थियों से इस अतिरिक्त अवसर का लाभ उठाकर निर्धारित अवधि में प्रवेश लेने की अपील की है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर