स्थापना दिवस पर पेंशनर्स महासंघ ने किया वृक्षारोपण, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 9 अगस्त 2026। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला रायपुर ने स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आनंद नगर स्थित गार्डन में पेंशनर्स एवं पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

लाभांडी स्थित आनंद आश्रम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने भगवान महावीर एवं भगवान नरसिंहनाथ के चित्र पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने पेंशनर साथियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स महासंघ पेंशनरों के अधिकारों के लिए संघर्ष के साथ सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की गतिविधियों में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल रहे। प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी ने भजन प्रस्तुत किया। प्रदेश संगठन मंत्री टी.पी. सिंह ने संगठन गीत का सामूहिक गायन कराया। इसके बाद जिला सचिव ओ.डी. शर्मा के नेतृत्व में उपस्थित पेंशनर्स ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

कार्यक्रम में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे.पी. मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिन्हा तथा जिला रायपुर अध्यक्ष आर.जी. बोहरे ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने, पेंशनर्स के हितों की रक्षा करने तथा लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पूरनसिंह पटेल, बी.एस. दसमेर, एम.एन. पाठक, अनिल पाठक, आर.के. दीक्षित, आर.के. साहू, एस.के. अग्रवाल, ए.के. तिवारी, पी.आर. काटोलकर, बी.पी. वर्मा और बाबूलाल ढीमर सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पेंशनर्स ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से सक्रिय प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में वृक्षारोपण को सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की गतिविधि के रूप में विशेष रूप से शामिल किया गया।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर