वृक्षारोपण अभियान : नगर निगमों को 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

नगर पालिकाओं को 5 हजार, और नगर पंचायतों को 500 पौधों का

रायपुर, 29 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्षा ऋतु के दौरान नगरीय क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए पौधारोपण का न्यूनतम लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में सभी नगर निगम आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है। विभाग ने प्रत्येक नगर निगम में कम से कम 10 हजार, नगर पालिका में 5 हजार तथा नगर पंचायत में 500 पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।

विभाग ने कहा है कि वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। साथ ही, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नियुक्त जिला नोडल अधिकारियों की निगरानी में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण सुनिश्चित किया जाए।

परिपत्र के अनुसार, सभी नगरीय निकायों को वृक्षारोपण की प्रगति का नियमित प्रतिवेदन जिला नोडल अधिकारी के माध्यम से नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय को भेजना होगा।

राज्य सरकार का उद्देश्य मानसून के दौरान अधिकाधिक पौधारोपण कर नगरीय क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने की दिशा में ठोस पहल करना है।

निकायवार लक्ष्य

नगरीय निकायन्यूनतम पौधारोपण लक्ष्य
नगर निगम10,000 पौधे
नगर पालिका5,000 पौधे
नगर पंचायत500 पौधे

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर