भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव की कार दुर्घटनाग्रस्त, मामूली चोटों की सूचना

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

ललितपुर (उप्र), 29 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। जगदलपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के काफिले की कार उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ।

बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान एक वाहन ने अचानक सामने से कट मार दिया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार में सवार विधायक किरण देव, उनके पीए, पीएसओ और चालक सुरक्षित हैं। पीए, पीएसओ और चालक को मामूली चोटें आने की सूचना है। उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाए जाने की जानकारी सामने आई है।

बताया गया है कि किरण देव सपरिवार बागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में काफिले में पीछे चल रहे अन्य वाहन सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना की आधिकारिक पुष्टि और विधायक की स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में अधिकृत बयान का इंतजार है।

यह दृश्य घटना स्थल का बताया जा रहा है। पुष्टि के लिए और विवरण की प्रतीक्षा है।

मुख्यमंत्री ने कहा इलाज चल रहा है, चिंता की बात नहीं

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी का उत्तरप्रदेश के ललितपुर में सड़क दुर्घटना हो गई है, उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर