बारिश से तर-बतर दंतेवाड़ा, शंखिनी-डंकिनी नदियां उफान पर; बस्तर में जनजीवन प्रभावित

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

-स्वराज्य करुण

दंतेवाड़ा/बस्तर, 29 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। बस्तर संभाग में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दंतेवाड़ा में कल शाम से जारी बारिश आज भी जारी रही। शहर की सड़कों पर लोग छाता, रेनकोट के सहारे आवाजाही करते नजर आए, वहीं बाइक सवार भी बारिश के बीच अपने गंतव्य तक पहुंचते दिखे।

लगातार बारिश के चलते दंतेवाड़ा की प्रमुख शंखिनी और डंकिनी नदियां लबालब बह रही हैं। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और आसपास के खेतों में भी पानी भर गया है। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बस्तर संभाग के कई इलाकों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पहाड़ी और वन क्षेत्रों में लगातार बारिश से छोटे-बड़े नालों में पानी का प्रवाह तेज हो गया है। प्रशासन ने नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर क्षेत्र में बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में निचले इलाकों, नदी किनारे बसे गांवों और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

दंतेवाड़ा में बारिश के बाद शंखिनी-डंकिनी नदियों और आसपास के खेतों का दृश्य मानसून की सक्रियता को दर्शा रहा है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर