रायपुर रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य अभियान, 38 कर्मचारियों की जांच

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 29 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के मंडलीय रेलवे चिकित्सालय द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य अभियान (MPHD) आयोजित किया गया। अभियान में रेल कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण, जागरूकता कार्यक्रम और सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया।

अभियान में 38 कर्मचारियों (23 पुरुष और 15 महिला) की जांच की गई। इस दौरान 6 कर्मचारी उच्च रक्तचाप और 4 कर्मचारी मधुमेह से प्रभावित पाए गए। चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।

डॉ. प्रेरणा बघेल ने कर्मचारियों को सीपीआर और आपातकालीन प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में मैनिकिन के माध्यम से सीपीआर का अभ्यास कराया गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.पी.एस. कासीपथी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और आपात परिस्थितियों के लिए तैयार करना था।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर