रेल सूचना : छह ट्रेनों के समय में बदलाव

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बदला प्रस्थान समय

रायपुर, 1 सितंबर 2026। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5 और 6 के उन्नयन कार्य के चलते 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 तक कुछ ट्रेनों का संचालन पुरी के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मालतीपाटपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली छह ट्रेनों के प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है।

12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस

1 सितंबर से 20 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों में यह ट्रेन मालतीपाटपुर से रात 9.50 बजे के बजाय रात 11 बजे रवाना होगी।

20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस

3 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों में यह ट्रेन मालतीपाटपुर से रात 12.40 बजे के बजाय अगले दिन रात 1.45 बजे रवाना होगी।

22910 पुरी-वलसाड़ एक्सप्रेस

6 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों में यह ट्रेन मालतीपाटपुर से रात 12.40 बजे के बजाय रात 1.35 बजे रवाना होगी।

20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस

2 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों में यह ट्रेन मालतीपाटपुर से सुबह 6.50 बजे के बजाय सुबह 7.45 बजे रवाना होगी।

22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस

5 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों में यह ट्रेन मालतीपाटपुर से सुबह 11.25 बजे के बजाय दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी।

12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस

7 सितंबर से 19 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों में यह ट्रेन मालतीपाटपुर से शाम 7.55 बजे के बजाय रात 9 बजे रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से संशोधित समय-सारिणी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर