रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बीमार यात्री को मिला समय पर उपचार

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 8 अगस्त 2026। ट्रेन से रायपुर पहुंचे 56 वर्षीय यात्री की स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सहायता पहुंचाई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

रानी कमलापति से रायपुर आ रही ट्रेन संख्या 18238 से यात्रा कर रहे यशवंत सिंह 7 अगस्त को रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 5-6 पर उतरे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वे खड़े होने की स्थिति में नहीं रहे।

ड्यूटी पर तैनात सीटीआई/रायपुर स्क्वाड ने यात्री को देखा और तत्काल उन्हें सहारा देकर सुरक्षित स्थान पर लिटाया। इसके बाद कमर्शियल कंट्रोल को सूचना दी गई। डिप्टी एसएस/कमर्शियल/रायपुर मौके पर पहुंचे और रेलवे चिकित्सक तथा एंबुलेंस की व्यवस्था की।

स्टेशन स्टाफ भी बैटरी कार के साथ पहुंचा। रेलवे चिकित्सक ने यात्री की जांच कर प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं दीं। इसके बाद उन्हें रेलवे की एंबुलेंस से परिजनों के साथ अंबेडकर अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें आगे के उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

रेलवे कर्मचारियों ने यात्री का सामान भी सुरक्षित रखा और बाद में उनके परिजनों को सौंप दिया। यात्री ने समय पर मिली सहायता के लिए रेलवे कर्मचारियों का आभार जताया।

इस कार्रवाई में सीटीआई/रायपुर मकसूद अली, डिप्टी एसएस/कमर्शियल राजा सरकार, सीसीटीसी अजीत कुमार और राहुल दामले सहित रेलवे चिकित्सा दल की भूमिका रही।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर