रायपुर रेल मंडल के 17 सदस्य सेवानिवृत्त

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 1 अगस्त 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 17 कर्मचारी जुलाई 2026 में अपनी सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत हुए।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबंधक (दयानंद), सहायक कार्मिक अधिकारी (इन्द्रजीत कुमार सिन्हा), सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी एवं सभी विभागों से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 17 रेलकर्मियों में 02 राजपत्रित अधिकारी हैं, जिसमे से एक विद्युत विभाग एवं एक इंजीनियरिंग विभाग से है। इसके अतिरिक्त यांत्रिकी विभाग से 03, इंजीनियरिंग विभाग से 03, परिचालन विभाग से 02, विद्युत् विभाग से 04 एवं वाणिज्य विभाग से 02 एवं सिग्नल और टेलिकॉम विभाग का 01 कर्मचारी शामिल है।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सम्मलेन कक्ष में आयोजित समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र दिया गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा के दौरान अपने दायित्यो का निर्वहन अच्छे से करने पर बधाई दी।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर