रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा मुफ्त पौधा, ‘नेचर्स एटीएम’ वाहन रवाना

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 29 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर रायपुर शहर के सभी 70 वार्डों में ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क पौधा वितरण अभियान शुरू किया गया है। मंत्री ने बुधवार को नया रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास से चलित पौधा वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रायपुर वनमंडल द्वारा संचालित इस अभियान के तहत नागरिकों को फलदार, छायादार और अधिक ऑक्सीजन देने वाली विभिन्न प्रजातियों के पौधे नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘हरियर छत्तीसगढ़’ परिकल्पना और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का विस्तार मानी जा रही है।

केदार कश्यप ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

वन विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधों का वितरण नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना और रायपुर को अधिक हरित एवं स्वच्छ शहर बनाना है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर