छत्तीसगढ़ में बनेंगे चार नए औद्योगिक पार्क, राज्य स्तरीय समिति ने दी मंजूरी

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 29 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार राजनांदगांव के पटेवा में स्पेशल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा धमतरी के पटेवा, जांजगीर-चांपा के धूम्रपाली और बस्तर के नियानार में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे।

राज्य सरकार के अनुसार ये औद्योगिक पार्क निवेश आकर्षित करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और औद्योगिक अधोसंरचना को मजबूत करने में सहायक होंगे। यह पहल केंद्र सरकार की औद्योगिक विकास योजना के तहत राज्य में लागू की जा रही है।

बैठक में वित्त, उद्योग, आवास एवं पर्यावरण, ऊर्जा तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर