गुरु दर्शन से लेकर बाढ़ तैयारियों तक, मुख्यमंत्री साय के दिनभर के कार्यक्रमों में जनसरोकार रहे केंद्र में

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 29 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बुधवार को रायगढ़ प्रवास के दौरान धार्मिक स्थलों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक तैयारियों और बस्तर के जनजातीय समाज से जुड़े विषयों पर भी जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री श्री साय रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु भारतीय संस्कृति में ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के आधार हैं। गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचे और भगवान मनकामेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दोनों धार्मिक कार्यक्रमों में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी उपस्थित रहे।

बाढ़ की स्थिति पर कलेक्टरों को अलर्ट

प्रदेश में बारिश की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सभी कलेक्टरों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कहीं भी बाढ़ की स्थिति बनती है तो जरूरतमंद लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाई जाए। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रपति से मिलेगा बस्तर का प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के माझी, चालकी और मुरिया समाज के प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति महोदया से मुलाकात होगी। इस मुलाकात में बस्तर की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था और जनजातीय समुदायों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में धार्मिक आस्था, आपदा प्रबंधन और जनजातीय सरोकार प्रमुख रूप से सामने आए।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर