रक्षाबंधन पर डाक विभाग का ‘राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स’

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

₹520 में दो राखी समेत पूजा और उपहार की सामग्री, डाकघरों में उपलब्ध

रायपुर, 18 अगस्त 2026। वाय के न्यूज। रक्षाबंधन के लिए छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने ‘राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स’ लॉन्च किया है। यह बॉक्स प्रदेश के नजदीकी डाकघरों में 520 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है।

डाक विभाग के अनुसार बॉक्स में दो राखियों के साथ अक्षत-कुमकुम, बैज, फ्रिज मैग्नेट, पिक्चर पोस्टकार्ड और की-रिंग शामिल हैं। विभाग का कहना है कि इसका उद्देश्य रक्षाबंधन के लिए जरूरी सामग्री एक ही पैकेज में उपलब्ध कराना है।

छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने बताया कि राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स को भाई-बहन के रिश्ते को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के डाकघरों में राखी और राखी मेल के समय पर वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

आरएमएस केंद्रों को राखी मेल को लंबित नहीं रखने और समय पर गंतव्य के लिए रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का लक्ष्य रक्षाबंधन से पहले राखी मेल की छंटाई और प्रेषण प्रक्रिया पूरी करना है, ताकि पर्व के दौरान डिलीवरी में देरी न हो।

डाक विभाग के अनुसार दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले भाई-बहनों के लिए यह पहल उपयोगी हो सकती है। गिफ्ट बॉक्स के साथ भारतीय डाक के नेटवर्क के जरिए राखी और उपहार परिजनों तक भेजे जा सकेंगे।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर