रायपुर, 18 अगस्त 2026। वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ श्रेणी के सात अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश 18 अगस्त को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी किया गया।
आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये अधिकारी किए गए स्थानांतरित
उज्जवल पोरवाल (राससे 2014) को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक (प्रशासन) तथा मार्कफेड के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बनाया गया है।
अभिषेक कुमार गुप्ता (राससे 2014) को सीईओ, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पद से हटाकर उप सचिव, पर्यटन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संस्कृति विभाग, मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
विनय कुमार अग्रवाल (राससे 2015) को सीईओ, जिला पंचायत सरगुजा (अंबिकापुर) से स्थानांतरित कर सीईओ, जिला पंचायत नारायणपुर पदस्थ किया गया है।
डॉ. ऋतु वर्मा (राससे 2015), उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-6 एवं 7) के वर्तमान दायित्व के साथ परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC), नवा रायपुर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी।
हेमंत कुमार मत्स्यपाल (राससे पी-2016) को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सहायक महाप्रबंधक पद से स्थानांतरित कर महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।
नयनतारा सिंह ताम्रकार (राससे 2014) को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अपर संचालक पद से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, सूरजपुर बनाया गया है।
मनीष मिश्रा (राससे पी-2015) को अपर कलेक्टर, रायपुर के पद से स्थानांतरित कर उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है।
10 दिन में कार्यमुक्त होने के निर्देश
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी होने की तारीख से 10 दिनों के भीतर कार्यमुक्त होकर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अनुपालन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
