आईएएस अधिकारियों के तबादले, सोनमणि बोरा बने प्रमुख सचिव (नगरीय प्रशासन एवं विकास)

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 18 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव करने के साथ ही कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

प्रमुख प्रशासनिक बदलाव और नवीन पदस्थापनाएं:

  • श्री सोनमणि बोरा, आईएएस (1999): प्रमुख सचिव, आदिवासी विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को आगामी आदेश पर्यन्त प्रमुख सचिव, नगरीय शासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • सुश्री आर. संगीता, आईएएस (2005): सचिव, नगरीय शासन एवं विकास विभाग को सचिव, मंत्रालय पदस्थ किया गया है।
  • श्री भुवनेश यादव, आईएएस (2006): सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, आदिवासी विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • श्री नीलेशकुमार महादेव धीरसागर, आईएएस (2011): कलेक्टर, जिला-कांकेर को संचालक, नगरीय शासन एवं विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • श्री भोसकर विलास संदीपान, आईएएस (2011): अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, छत्तीसगढ़ को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर सुश्री इफ्फत आरा, आईएएस (विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) केवल प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
  • श्री रिमिजयसु एक्का, आईएएस (2011): संचालक, नगरीय शासन एवं विकास को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा मिशन संचालक, जल-जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर मो. कैसर अब्दुल हक, आईएएस (सचिव, पीएचई) केवल जल-जीवन मिशन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

जिला कलेक्टरों में फेरबदल:

  • श्री रणबीर शर्मा, आईएएस (2012): संचालक, समाज कल्याण को कलेक्टर, जिला-गरियाबंद पदस्थ किया गया है।
  • श्री कुंदन कुमार, आईएएस (2014): कलेक्टर, जिला-मुंगेली को कलेक्टर, जिला-कांकेर बनाया गया है।
  • श्री अमृत विकास तोपनो, आईएएस (2014): कलेक्टर, जिला-सक्ती को कलेक्टर, जिला-मुंगेली भेजा गया है।
  • श्रीमती जयश्री जैन, आईएएस (2016): संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को कलेक्टर, जिला-सक्ती पदस्थ किया गया है।
  • श्रीमती तुलिका जापित, आईएएस (2016): कलेक्टर, जिला-मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को कलेक्टर, जिला-कबीरधाम बनाया गया है।
  • सुश्री तनुजा सलाम, आईएएस (2019): संचालक, खेल एवं युवा कल्याण को कलेक्टर, जिला-मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पदस्थ किया गया है।
  • श्री भगवान सिंह उइके, आईएएस (2016): पूर्व कलेक्टर गरियाबंद को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं:

  • श्री जगदीश सोनकर, आईएएस (2013): प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम को विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग पदस्थ किया गया है।
  • श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, आईएएस (2016): संचालक, आदिवासी जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को उनके वर्तमान कार्यों के साथ प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • श्री सौमिल रंजन चौबे, आईएएस (2021): उप सचिव, कृषि विभाग को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • सुश्री लीना कोसम, आईएएस (2020): परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग को आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग बनाया गया है।
  • श्री विवेक आचार्य, भारतीय वन सेवा (2006): प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल की सेवाएं उनके विभाग (वन विभाग) को वापस लौटाई गई हैं।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर