रायपुर, 28 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। रायपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अस्पताल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस, दमकल और अस्पताल प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग
यह समाचार साझा करें
पढ़ने की सुविधा
अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।
अक्षर आकार
