पावर कंपनी ने माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास का किया सम्मान

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 28 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराने वाली छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही अमिता श्रीवास का मंगलवार को कंपनी मुख्यालय में सम्मान किया। कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने बताया कि जांजगीर-चांपा के कलेक्टर की अनुशंसा पर कंपनी ने अमिता श्रीवास के माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

अमिता श्रीवास ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह द्वारा भेजे गए शुभकामना एवं बधाई संदेशों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और सीमित संसाधनों तथा साधारण परिवार से होने के बावजूद माउंट एवरेस्ट फतह करने का सपना पूरा कर सकीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी से मिली आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन ने उनका मनोबल बढ़ाया, जिससे अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करना संभव हुआ।

सम्मान समारोह में कार्यपालक निदेशक एम.एस. कंवर, सी.एल. नेताम और संदीप मोदी, मुख्य अभियंता संजीव शुक्ला, गिरीश गुप्ता, सुभाष शर्मा, जीतेन्द्र कुमार चावड़ा, देवेन्द्र नाथ, इन्तेकाब आलम अंसारी, एच.एन. कोसरिया, रोहित डहरवाल और शशिधर द्विवेदी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) गोविन्द पटेल ने किया।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर