बिलासपुर, 05 अगस्त 2026, वाय के न्यूज। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने और मुख्य लाइन कनेक्टिविटी के लिए होने वाले प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस दो फेरे के लिए रद्द रहेगी, जबकि दो अन्य ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा।
रेलवे के अनुसार, 25 सितंबर और 2 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस तथा 26 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026 को बक्सर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
इसके अलावा, 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को तथा 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 25 और 29 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को किउल-मुंगेर-बरौनी मार्ग से संचालित की जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले NTES, RailOne ऐप या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
