बधमरा रेलवे अंडरपास पर 12 अगस्त को 9 घंटे बंद रहेगा सड़क मार्ग

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 11 अगस्त 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत डीडी-48 बधमरा रेलवे फाटक अंडरपास के पास रेलवे कॉलोनी से वर्षा जल निकासी के लिए आरआरसी ह्यूम पाइप बिछाने का काम किया जाएगा। इसके चलते बुधवार, 12 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संबंधित सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे के अनुसार यह काम पड़कीभाट-पाररास बाईपास मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक क्रमांक डीडी-48 बधमरा गेट के पास किया जाएगा। यह सड़क मार्ग बालोद-बधमरा के बीच किलोमीटर 927/10-11 पर स्थित है।

निर्माण कार्य के दौरान सड़क बंद रहने से इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों और अन्य नागरिकों से निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है।

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि वर्षा जल निकासी की आवश्यक व्यवस्था के लिए यह काम किया जा रहा है। नागरिकों से कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की गई है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर