नाओएरो (प्रशांत महासागर), 5 अगस्त 2026, वाय के न्यूज।
प्रशांत महासागर में स्थित दुनिया के सबसे छोटे द्वीपीय देशों में शामिल नौरू ने अपना आधिकारिक नाम बदलकर ‘नाओएरो गणराज्य’ (Republic of Naoero) कर लिया है। राष्ट्रपति डेविड अदेआंग ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि नया नाम देश की मूल भाषा में प्रचलित पारंपरिक वर्तनी और उच्चारण को दर्शाता है।
नाम परिवर्तन के साथ देश के अंतरराष्ट्रीय कोड को भी NRU से बदलकर NRO किया जाएगा। वहीं, देश के नागरिक अब ‘नौरूअन’ की बजाय ‘देई-नाओएरो’ कहलाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए नाम का उच्चारण ‘नाउ-एरो’ किया जाएगा।
करीब 12 हजार की आबादी वाला यह द्वीपीय देश जनसंख्या के लिहाज से तुवालू और वेटिकन सिटी के बाद दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश माना जाता है। प्रवाल (कोरल) चट्टानों से बने इस द्वीप पर पहले जर्मनी का उपनिवेश रहा, बाद में इसका प्रशासन ऑस्ट्रेलिया के अधीन रहा। वर्ष 1968 में नाओएरो को स्वतंत्र गणराज्य का दर्जा मिला था।
सरकार का कहना है कि नाम परिवर्तन का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय भाषा को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाना है।
नौरू ने बदला अपना नाम, अब ‘नाओएरो गणराज्य’
यह समाचार साझा करें
पढ़ने की सुविधा
अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।
अक्षर आकार
