नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव लापता

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 28 अगस्त। वाय के न्यूज। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति के बीच रायपुर की निवासी मोनिका यादव के लापता होने की सूचना है। राज्य सरकार के अनुसार, मोनिका 22 अगस्त से नेपाल प्रवास पर थीं। आपदा के बाद से उनका परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है।

मोनिका रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र की निवासी हैं। प्रशासन ने उनकी तलाश के लिए संबंधित अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय शुरू किया है।

नेपाल गए लोगों की जानकारी जुटा रही सरकार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार नेपाल गए प्रदेश के नागरिकों की जानकारी जुटा रही है। सरकार ने कहा है कि नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मोनिका के संबंध में जानकारी मिलने पर प्रशासन से साझा करने की अपील की गई है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

राज्य सरकार ने नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

टोल फ्री : 1070
कंट्रोल रूम : 0771-2223471

सरकार के मुताबिक, प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर