नक्सलवाद और भय से मुक्त होकर प्रगति की नई राह पर छत्तीसगढ़ : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में 689 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल; ‘से नो टू ड्रग्स’ की दिलाई शपथ

रायपुर, 2 सितंबर 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद, भय और अभाव के साये से निकलकर अब शांति, प्रगति और संभावनाओं के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। जो क्षेत्र कभी हिंसा के लिए जाने जाते थे, वहां अब सड़क, स्कूल, अस्पताल, कनेक्टिविटी और निवेश पहुंच रहे हैं।

उपराष्ट्रपति बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

एम्स रायपुर स्वास्थ्य बदलाव का प्रमुख केंद्र

उपराष्ट्रपति ने एम्स रायपुर को छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे बदलाव का महत्वपूर्ण प्रतीक बताया। उन्होंने उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सा अनुसंधान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से राज्य के पहले ‘स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट’ का उल्लेख किया।

689 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

एम्स रायपुर के स्नातक, स्नातकोत्तर, सुपर-स्पेशियलिटी, डॉक्टरेट और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों के कुल 689 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 376 छात्राएं और 313 छात्र शामिल हैं।

विद्यार्थियों ने ली ‘से नो टू ड्रग्स’ की शपथ

समारोह में सभी विद्यार्थियों को ‘से नो टू ड्रग्स’ यानी नशे को ना कहने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने स्वयं नशीले पदार्थों से दूर रहने और अपने साथियों तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों और खतरों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

नक्सलवाद के खिलाफ प्रयासों की सराहना

उपराष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों का उल्लेख किया।

राज्यपाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद

समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे।

एम्स रायपुर की ओर से अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संजीव हांडा और कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल भी मंच पर उपस्थित रहे।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर