दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो गिरफ्तार

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

बरामद सोने की अनुमानित कीमत 1.96 करोड़ रुपये, डीआरआई नागपुर कर रही जांच

बिलासपुर/रायपुर, 13 अगस्त 2026। वाय के न्यूज। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम ने राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई), नागपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई में 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है। मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 1.96 करोड़ रुपये बताई गई है।

कार्रवाई गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में की गई। आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर को सूचना मिली थी कि ट्रेन में दो व्यक्ति विदेशी सोना लेकर यात्रा कर रहे हैं। इसके बाद आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और डीआरआई नागपुर की टीम के साथ संयुक्त जांच की योजना बनाई गई।

संयुक्त टीम ने रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन में निगरानी और जांच अभियान चलाया। भंडारा और नागपुर के बीच बी-12 कोच में दो संदिग्ध यात्रियों की पहचान कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ बरामद हुई। कुल वजन करीब 1.242 किलोग्राम बताया गया है।

आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों व्यक्तियों को बरामद सोने के साथ डीआरआई, नागपुर को सौंप दिया गया। उनके खिलाफ कस्टम्स एक्ट, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच डीआरआई नागपुर द्वारा की जा रही है।

आरपीएफ के अनुसार, इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम के बीच सूचना के त्वरित आदान-प्रदान और समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रेल परिसरों और ट्रेनों के माध्यम से अवैध एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए जांच और निगरानी अभियान जारी हैं।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर