इंटर्न्स के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सरकार ने दिया विचार का आश्वासन

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के साथ आईएमए प्रतिनिधियों और मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स की बैठक, हॉस्टल निर्माण की भी दी जानकारी

रायपुर, 13 अगस्त 2026। वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स की विभिन्न समस्याओं को लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग और इंटर्न्स के बीच बैठक हुई। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आईएमए प्रतिनिधियों और प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स ने अपनी मांगें रखीं।

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

बैठक में इंटर्न्स ने प्रमुख रूप से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग रखी। इस पर विभाग की ओर से कहा गया कि इंटर्न्स की मांग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और छात्र हित में सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

हालांकि, बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने की राशि या नई दर की घोषणा नहीं की गई।

मेडिकल कॉलेजों में हॉस्टल की मंजूरी

बैठक में विभाग की ओर से बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष के बजट में प्रदेश के लगभग सभी मेडिकल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल निर्माण को मंजूरी दी गई है।

स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं करने की अपील

बैठक में अधिकारियों ने इंटर्न्स और अन्य उपस्थित सदस्यों से अपील की कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे जनहित से जुड़ी हैं, इसलिए किसी भी परिस्थिति में अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

बैठक में IMA-MSN छत्तीसगढ़ के संयोजक शाहदिल ख़ुसरू ने कहा कि इंटर्न्स की समस्याओं के समाधान की दिशा में बैठक सकारात्मक पहल रही। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक माहौल में चर्चा हुई और उम्मीद है कि प्रशासन तथा इंटर्न्स के बीच संवाद और सहयोग जारी रहेगा तथा समस्याओं का जल्द समाधान निकलेगा।

बैठक में पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव, कांकेर और अंबिकापुर के इंटर्न्स शामिल हुए।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर