जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी, बैरकों के विस्तार में तेजी जरूरी

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

निर्माण कार्यों की समीक्षा, पीडब्ल्यूडी सचिव ने गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायपुर, 24 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। प्रदेश की कई जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होने के कारण नए बैरकों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जेलों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, निर्माण भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की कई जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रह रहे हैं। नए बैरकों के निर्माण और मौजूदा सुविधाओं के विस्तार से इस समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को कहा।

बैठक में मुकेश कुमार बंसल ने निर्माणाधीन बैरकों, बाउंड्री वॉल, शौचालयों और वॉच टॉवरों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, कड़ी मॉनिटरिंग और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जेल परिसरों में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्माण सामग्री के परिवहन और श्रमिकों को पर्याप्त कार्य समय उपलब्ध कराने को भी कहा।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। विभिन्न जिलों के कार्यपालन अभियंता, जेल अधीक्षक और ठेकेदार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर