ओवररेटिंग पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो उप निरीक्षक निलंबित

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 05 अगस्त 2026, वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बिक्री (ओवररेटिंग) और नियंत्रण में लापरवाही के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आबकारी उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

निलंबित अधिकारियों में बालोद जिले के गुरूर में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक आशाराम शाक्य तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम रोहासी स्थित देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक पी. माधव राव शामिल हैं।

वहीं, बालोद जिले की देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान अरकार की प्रभारी एवं मंडल प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी (एडीईओ) निलोफर जैन के खिलाफ भी कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। आबकारी आयुक्त ने उनके शिथिल नियंत्रण, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता को गंभीर मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग को पत्र भेजा है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर