बारिश में खिल रही है चित्रकोट की रंगत

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार


.स्वराज्य करुण.


रायपुर 26जुलाई 2026, वाय के न्यूज। बारिश के इस मौसम में छत्तीसगढ़ का चित्रकोट जलप्रपात सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. इसकी रंगत खिलती और खिलखिलाती नज़र आ रही है.
ये दृश्य आज दोपहर के हैं. आज 26 जुलाई को रविवार की छुट्टी का दिन था, इसलिए अन्य दिनों की तुलना में आज वहाँ पर्यटकों की भारी चहल -पहल बनी हुई थी. लोग सम्मोहित होकर झरने को निहार रहे थे। इनमें बच्चे भी थे ,युवा भी और बुजुर्ग भी ।
यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर )जिले में इंद्रावती नदी पर है.
इसकी ऊंचाई लगभग 90 से 95 फीट और मानसून में चौड़ाई 300 मीटर तक होती है। हल्की लालिमा के साथ हल्के पीले रंग का पानी इतनी ऊँचाई से गिरकर एक दिलकश नज़ारा बना देता है. गर्मी के मौसम की चाँदनी रात में इस विशाल झरने का पानी दूधिया सफेद रंग का नज़र आता है, हालांकि गर्मियों में इंद्रावती में पानी कम हो जाने के कारण इसकी धार भी बहुत पतली हो जाती है.

कई लोग इस जलप्रपात की तुलना अमेरिका के नियाग्रा जल प्रपात से भी करते हैं.
चित्रकोट जल प्रपात की दूरी जिला मुख्यालय जगदलपुर (बस्तर ) से लगभग 40 किलोमीटर और दक्षिण बस्तर जिले के मुख्यालय दंतेवाड़ा से लगभग 76 किलोमीटर है.राजधानी रायपुर से जगदलपुर होते हुए चित्रकोट की दूरी लगभग 340 किलोमीटर होती है, जबकि रायपुर -जगदलपुर मार्ग पर भनपुरी से डायवर्ट होकर जाएँ तो यह दूरी करीब 260 या 270 किलोमीटर रह जाएगी.
पर्यटकों की चहल -पहल की वजह से यहाँ चित्रकोट सहित आस-पास के ग्रामीणों को भी रोजगार का अच्छा अवसर मिल रहा है. ग्रामीण महिलाएँ पसरा लगाकर तिखुर और गुग्गुल धूप (लोभान )आदि बेचती नज़र आती हैं. कुछ ग्रामीण पुरुष भी तिखुर आदि बेचते दिखाई देते हैं.बस्तरिया हस्त शिल्प की छोटी -छोटी दुकानें भी हैं.एक -दो आधुनिक शैली के रेस्टोरेंट और लॉज भी खुल चुके हैं. इनके अलावा सड़क किनारे होम -स्टे की सुविधा वाले बोर्ड भी लगे हुए हैं।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर