नई दिल्ली, 25 जुलाई, 2026, वाय के न्यूज। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर विभाग से करदाताओं को अधिक सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाएं देने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ईमानदार करदाताओं को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जाए और कर विवाद कम करने के लिए व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए।
नई दिल्ली में आयोजित 167वें आयकर दिवस समारोह में वित्त मंत्री ने कहा कि करदाताओं की शिकायतों का केवल निपटारा ही नहीं, बल्कि उनकी मूल वजह दूर करने पर भी काम होना चाहिए। उन्होंने आयकर विभाग को करदाताओं के प्रति अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि आयकर अधिनियम-2025 और नए नियमों से कर प्रणाली पहले की तुलना में अधिक सरल और करदाता-अनुकूल बनेगी। ई-फाइलिंग, तेजी से रिटर्न प्रोसेसिंग और शीघ्र रिफंड जैसी सुविधाओं को और मजबूत किया जा रहा है।
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि करदाता देश के विकास के भागीदार हैं। इसलिए कर व्यवस्था में पारदर्शिता, निश्चितता और विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ कानूनी विवादों को कम करने पर लगातार काम किया जाएगा।
ईमानदार करदाताओं को मिलेगी अधिक सुविधा, विवाद कम करने पर जोर
यह समाचार साझा करें
पढ़ने की सुविधा
अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।
अक्षर आकार
