MBBS-BDS के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू, 9 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

NEET-UG 2026 प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए 16 अगस्त तक आवेदन, 17 अगस्त तक चॉइस फिलिंग का मौका

रायपुर, 7 अगस्त, वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी मेडिकल तथा डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET-UG 2026 की प्रथम चरण काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (DME) ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त 2026 सुबह 11 बजे से शुरू होगी और 16 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी। वहीं अभ्यर्थी 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन (Choice Filling) एवं लॉकिंग कर सकेंगे।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी स्नातक प्रवेश नियम, 2025 का अध्ययन करने की सलाह दी है। इसमें आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया, बॉन्ड और प्रवेश से जुड़े सभी प्रावधान दिए गए हैं।

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित (UR) एवं ओबीसी (OBC) : ₹1,000
  • अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) : ₹500
  • एनआरआई (NRI) : ₹10,000

यह शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) होगा। सुरक्षा निधि (Registration Deposit) संबंधी जानकारी विस्तृत सूचना पुस्तिका में उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 9 अगस्त 2026, सुबह 11:00 बजे
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 16 अगस्त 2026, रात 11:59 बजे
  • चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग : 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026, रात 11:59 बजे तक

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, आरक्षण, दस्तावेज, बॉन्ड तथा अन्य सभी नियमों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें। विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन चिकित्सा शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर