कॉलेज के दिनों की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, लिखा- ‘गोल्डन एरा ऑफ ग्रेस’ को फिर याद कर रहा हूं
रायपुर, 9 सितंबर, वाय के न्यूज।
सोशल मीडिया पर चल रहे 80s फोटो ट्रेंड में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा की है।
पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए अरुण साव ने लिखा, “Bringing back the decade of the golden era of grace. #80strend”। पोस्ट के जरिए उन्होंने 1980 के दशक की सादगी और उस दौर की यादों को साझा किया।
इन दिनों सोशल मीडिया पर 80s ट्रेंड के तहत लोग अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। खासकर कॉलेज और युवावस्था की तस्वीरों को नए अंदाज में पोस्ट करने का चलन देखने को मिल रहा है। अरुण साव की पोस्ट भी इसी ट्रेंड का हिस्सा है।
