29 अगस्त को 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को खेल अलंकरण

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों और निर्णायकों को करेंगे सम्मानित, 5 टीमों को मिलेगी मुख्यमंत्री ट्रॉफी

रायपुर, 28 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को राजधानी रायपुर में राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस समारोह में 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान करेंगे। इसके साथ ही पांच टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी दी जाएगी।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से समारोह का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से किया जाएगा। यह सम्मान वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए प्रदान किए जाएंगे। तीन वर्षों के दौरान कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे।

समारोह में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान और शहीद विनोद चौबे सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा चयनित टीमों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी दी जाएगी।

उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, रायपुर जिले के विधायक, महापौर मीनल चौबे और जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर