बांग्लादेश को 40 रन से हराकर भारत एशिया कप के फाइनल में

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा की 64 रन की पारी, दीप्ति शर्मा ने लिए तीन विकेट

दुबई, 11 सितंबर। वाय के न्यूज़।

भारत ने महिला क्रिकेट एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी।

शेफाली वर्मा ने खेली 64 रन की पारी

भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 40 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

दीप्ति शर्मा ने झटके तीन विकेट

150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा प्रभावी नहीं रही। शोरना अक्टर ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने तीन, नंदनी शर्मा ने दो तथा श्री चरणी और प्रेमा रावत ने एक-एक विकेट लिया।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज दूसरा सेमीफाइनल

एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से होगा। फाइनल रविवार को दुबई में ही खेला जाएगा।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर