26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ कल

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 18 से 21 अगस्त तक आयोजन, पांचों संभागों के करीब 540 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 अगस्त। वाय के न्यूज। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ मंगलवार 18 अगस्त को सुबह 10.30 बजे पेंड्रा के फिजिकल कॉलेज खेल मैदान में होगा। चार दिवसीय प्रतियोगिता 18 से 21 अगस्त तक चलेगी। इसमें प्रदेश के पांचों संभागों से 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 540 खिलाड़ी शामिल होंगे।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची करेंगे। कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

छह खेल विधाओं में मुकाबले

प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक बालक एवं बालिका, क्रिकेट बालक, ताईक्वांडो बालक एवं बालिका तथा कबड्डी बालिका वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। पांचों संभागों से पहुंचने वाले खिलाड़ी इन मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव देने के साथ अपने खेल कौशल को निखारने का अवसर देगी।

आयोजन को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की तैयारी की गई है। चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के दौरान पेंड्रा और आसपास के क्षेत्रों में खेल गतिविधियों का माहौल रहेगा।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर