कल से ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान, प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026, वाय के न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 2 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए जोड़ना है।

प्रधानमंत्री के शुभारंभ के साथ ही देशभर में 100 सप्ताह तक चलने वाला जनभागीदारी अभियान शुरू होगा। इसके तहत हर रविवार को नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के दौरान खेल प्रतियोगिताएं, वाकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, चर्चा, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसका उद्देश्य युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, उद्योग जगत और आध्यात्मिक संस्थाओं को एक मंच पर लाकर नशा मुक्त समाज के लिए जन आंदोलन तैयार करना है।

इस कार्यक्रम में देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों से युवा वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। माय भारत के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर सरकारी संगठन, उद्योग संगठनों के युवा प्रकोष्ठ तथा 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठन भी अभियान में भाग लेंगे।

सरकार का कहना है कि यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर