10 साल की अरुणिमा, चार भाषाओं में गाती है, बनाया रिकॉर्ड

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार


रायपुर, 29 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। रायपुर की 10 वर्षीय बाल गायिका कुमारी अरुणिमा शर्मा ‘आद्या’ ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। आद्या को India Book of Records 2026 की ओर से गायन क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए “IBR Achiever” सम्मान प्रदान किया गया है।

9 नवंबर 2015 को जन्मी आद्या को यह सम्मान विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है। उन्होंने अब तक 9 प्रमाण पत्र और 1 ट्रॉफी अपने नाम की है। इनमें रायपुर की संगीता कला अकादमी द्वारा आयोजित नटरंग महोत्सव में प्रथम पुरस्कार और बस्तर आइडल में द्वितीय उपविजेता की उपलब्धि शामिल है।


शास्त्रीय संगीत में भी प्रशिक्षण


कम उम्र में ही आद्या ने गायन की कई विधाओं में पहचान बनाई है। वह चार भाषाओं में गायन और वादन करती हैं। इसके अलावा वह शास्त्रीय गायन का प्रशिक्षण ले रही हैं और वोकल में प्रथमा परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं।
उनकी उपलब्धियों में राजनांदगांव मड़ई, YB चैम्प-6, हर घर टैलेंट सीजन-2, द सिंगिंग आइकन सीजन-2 और Phytositaare जैसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के फाइनल राउंड में पहुंचना शामिल है। YB चैम्प-6 में उन्होंने फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया है।


लोकगीत से देशभक्ति गीत तक बनाई पहचान


आद्या छत्तीसगढ़ी लोकगीत, देशभक्ति गीत और सुगम संगीत सहित कई विधाओं में प्रस्तुति दे चुकी हैं। उनके छत्तीसगढ़ी लोकगीत और हारमोनियम वादन के वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
आद्या के लाइव गायन को देखकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंच से उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया है।


रोज दो घंटे करती हैं रियाज


आद्या के गुरु और परिजनों के अनुसार वह नियमित रूप से लगभग दो घंटे रियाज करती हैं। उनकी इच्छा है कि वह भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करें और संगीत के क्षेत्र में बड़ी पहचान बनाएं।
आद्या ने कहा कि उनका सपना है कि वह एक दिन महान गायिका लता मंगेशकर जैसी पहचान बनाकर देश के लिए गाएं।
उनकी प्रस्तुतियां आकाशवाणी रायपुर और विभिन्न समाचार चैनलों के माध्यम से भी प्रसारित हो चुकी हैं। आद्या की उपलब्धि पर संगीत प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर