सारंगढ़ 4 सितम्बर 2026/ संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में 29 अगस्त से प्रारंभ छह दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य कला महोत्सव प्रणवम 2026 कल तीन सितम्बर को समारोहपूर्वक सम्पन्न हो गया.आयोजन में सारंगढ़ के माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय की बालिकाओं को भी कत्थक नृत्य के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. समारोह में लखीराम ऑडिटोरियम के मंच पर भारतीय शास्त्रीय कथक नृत्य की समृद्ध व गौरवशाली गुरु- शिष्य परम्परा का एक अद्भुत और अविस्मरणीय दृश्य देखने को मिला.कत्थक नृत्य में हारमोनियम और तबले की अनुगूँज ने उपस्थित संगीत प्रेमियों को मंत्र मुग्ध कर दिया.
मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय सारंगढ़ (रायगढ़ ) के गुरु प्राचार्य एल.डी. वैष्णव और उप प्राचार्य प्रीति रुद्र वैष्णव के नेतृत्व में बालिकाओं द्वारा दी गई कत्थक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया.यामी वैष्णव को ‘कला ललिता’ से और मोक्षिता वशिष्ठ को ‘प्रणवम प्रतिभा राष्ट्रीय उत्कृष्ट सम्मान’ से सम्मानित किया गया । कत्थक में प्रथम स्थान आरात्रिका दीवान को,द्वितीय स्थान आदिश्री शर्मा अक्षिता शर्मा और मेघा पटेल को और ग्रुप कत्थक में स्वरा,तनीषा, कियाना, काशवी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । तृतीय स्थान आराध्या सिंह, दीपदेवांशी रथ और मिस्का देशमुख को प्राप्त हुआ ल्ल कत्थक नृत्य में इन छात्राओं के साथ पढ़ंत प्रीति वैष्णव का रहा, जबकि तबले पर संगत कला गुरु पंडित सुनील वैष्णव और रुद्र वैष्णव द्वारा की गई.गायन और हारमोनियम वादन रायपुर के लालाराम लुनिया राय के सानिध्य में हुआ।राष्ट्रीय महोत्सव प्रणवम बिलासपुर द्वारा प्रीति वैष्णव और रूद्र वैष्णव को गुरु श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा गया ।
राष्ट्रीय नृत्य कला महोत्सव में कत्थक के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर सारंगढ़ की बालिकाएँ भी हुईं सम्मानित
यह समाचार साझा करें
पढ़ने की सुविधा
अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।
अक्षर आकार
