अगासदिया में शिक्षक दिवस का आयोजन

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार




पद्मविभूषण तीजन बाई पर केन्द्रित नवआगमन का विमोचन किया उनकी शिष्या उषा बारले ने


भिलाई नगर 7सितम्बर 2026/इस्पात नगरी भिलाई के आमदी नगर स्थित साहित्यिक संस्था अगासदिया के परिसर में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले ने अपनी गुरू पद्म विभूषण तीजन बाई पर केन्द्रित नव आगमन मासिक के अगस्त2026 के अंक का विमोचन किया। आयोजन में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता विनायक अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
नव आगमन का अगस्त 2026का अंक पद्मविभूषण तीजन बाई विनायक अग्रवाल, महेश वर्मा, राजेन्द्र साहू और प्रख्यात चिकित्सक तथा सिने कलाकार अजय सहाय पर केन्द्रित है।
मुख्य अतिथि उषा बारले की साधना का परिचय देते हुए नव आगमन के संपादक डाॅ. परदेशीराम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी चर्चित कलाकार वंदनीय हैं, क्योंकि ये जमीन से जुड़कर कठिन परिश्रम के बाद ख्याति का आसमान छूते हैं। पद्म विभूषण तीजन बाई ने जो संघर्ष किया उसकी कहानी से हम सब परिचित हैं । वर्ष 1992 में मैंने धर्मयुग में उनके फ्रांस दौरे पर लेख लिखा फ्रांस मे छत्तीसगढ़। इसके अलावा छत्तीसगढ़ लोककला महोत्सव का संयोजन भी मैंने किया जो भिलाई इस्पात संयंत्र का ऐसा प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन था जहाँ प्रदर्शन देने वाले कलाकार विश्व विख्यात हुए। पद्मविभूषण तीजन बाई की शिष्या उषा बारले ने कठिन जीवन जीते हुए लगातार तीजनबाई से सम्पर्क बनाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
पद्मश्री उषा बारले ने कहा कि मैं चालीस वर्ष पूर्व छोटी उम्र में विवाहित हो गई। आर्थिक संघर्ष था। सर में फलों का टोकरा लेकर केला ले लो, संतरा ले लो कहकर पद्मभूषण तीजन बाई की सड़क में भी जाती थी। राग से पुकारने के कारण तीजन दीदी ने मुझे घर में बुलाकरआशीर्वाद दिया कि तुम गाकर फल बेचती हो इसका फल तुम्हें जरूर मिलेगा। मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है।
उषा बारले ने कहा कि हम लोगों ने डाॅ. परदेशीराम वर्मा के संयोजन में छत्तीसगढ़ लोककला महोत्सव में बड़ा मंच प्राप्त किया। उनका आशीर्वाद हमेशा कलाकारों के साथ रहा।
सिने कलाकार विनायक अग्रवाल ने कहा कि पंडवानी ऐसी कला है , जिसे हमारे कलाकारों ने दुनिया भर में सम्मान दिलाया। उषा बारले को मैं छुटपन से गाते हुए आगे बढ़ते देखता रहा हूँ। इस अवसर पर पद्मश्री उषा बारले के जीवन साथी एवं हर कदम में साथ देने वाले कलाकार अमरदास बारले , कलाकार महेन्द्र पिन्टू आडिल, नगपुरा के कलाकार लक्की वर्मा और श्रीमती यमुनोत्री वर्मा भी उपस्थित थे।
अगासदिया पत्रिका के संपादक मंडल के सदस्य नीतीश वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर